ड्रग्स मामले में भारती सिंह-हर्ष लिंबाचिया गिरफ्तार

मुंबई : नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो  ने मादक पदार्थ को रखने और इसका सेवन करने के मामले में कॉमेडियन भारती सिंह के बाद अब उनके पति हर्ष  को गिरफ्तार किया। एनसीबी ने भारती सिंह को इस मामले में शनिवार को गिरफ्तार किया था। एनसीबी ने इससे पहले भारती सिंह के प्रोडक्शन कार्यालय और घर पर छापा मारा और इन दोनों स्थानों से 86.5 ग्राम गांजा बरामद किया। दंपति ने पूछताछ के दौरान गांजा का सेवन करने की बात स्वीकार कर ली है। दोनों को आज दोपहर बाद एक अदालत में पेश किया जाएगा।बता दें कि भारती सिंह के घर पर एनसीबी ने छापेमारी की थी, इस दौरान उनके पास से 86.5 ग्राम गांजा मिला था। एनसीबी की टीम ने भारती सिंह के घर पर छापेमारी के बाद उन्हें पूछताछ के लिए तलब किया था। जिसके बाद भारती सिंह और उनके पति हर्ष ने गांजा इस्तेमाल करने की बात को पूछताछ के दौरान स्वीकार कर लिया है। पहले एनसीबी की टीम ने भारती सिंह को गिरफ्तार किया और उसके बाद उनके पति हर्ष को भी एनसीबी की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। आज दोनों का मेडिकल कराया जाएगा, जिसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएघा। बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के बाद एनसीबी की टीम बॉलीवुड में ड्रग्स एंगल की जांच कर रही है। इस मामले में राकुल प्रीत, दीपिका पादुकोण समेत कई सितारों के नाम सामने आ चुके हैं। इसी जांच में एनसीबी की टीम ने शनिवार को एक बार फिर से भारती सिंह के घर पर छापेमारी की और उनके घर से गांजा बरामद किया। इससे पहले एक्टर अर्जुन रामपाल और फिरोज नाडियावाला के ठिकानों पर भी एनसीबी की टीम ने छापा मारा था।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.