After Header-1

बिहार चुनाव: रूझानों में NDA की सरकार

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को चल रही मतगणना में 243 सीटों में से 238 सीटों के अब तक आए रुझानों में राजग 127 सीटों पर आगे चल रहा है जबकि विपक्षी महागठबंधन 102 सीटों पर बढ़त बनाये हुए है। भारत निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार, मतगणना के अब तक आए रुझानों में भाजपा 70 सीटों पर आगे चल रही है जबकि सहयोगी जदयू 48 सीट, हम पार्टी एक सीट और वीआईपी पार्टी 6 सीटों पर बढ़त बनाये हुए है।

महागठबंधन से राष्ट्रीय जनता दल 62 सीटों पर आगे चल रहा है जबकि माकपा 3 सीट, भाकपा-माले 13 सीट, भाकपा 3 और कांग्रेस 21 सीटों पर आगे चल रही है। आयोग के अनुसार बहुजन समाज पार्टी एक सीट पर आगे चल रही है। असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एमआईएमआईएम दो सीट पर आगे चल रही है जबकि चिराग पासवान की पार्टी लोजपा 4 सीटों पर आगे चल रही है। निर्दलीय 4 सीटों पर आगे चल रहे हैं।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.