After Header-1

चिराग ने जला दिया रामविलास पासवान के बंगले को : जीतन राम मांझी 

विशेष संवाददाता
पटना : पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने ट्वीट के जरिए लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान पर निशाना साधा है। जीतन राम मांझी ने अपने ट्वीट में कहा है कि “सरकार बनाने का दावा करने वाले राजद एजेंट. एग्जिट पोल के बाद कहीं दिखाई नहीं दे रहे हैं. किसी को मिले तो बता दीजिएगा… रामविलास जी के सपने के बंगले को चिराग ने जला दिया।
 गौरतलब है लोक जनशक्ति पार्टी ने एनडीए से अलग होकर चुनाव लड़ी और लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान शुरू से ही नीतीश कुमार पर निशाना साधते रहे, और जहां-जहां जदयू के प्रत्याशी थे वहां वहां चिराग ने अपना उम्मीदवार उतार दिया था और एग्जिट पोल में महागठबंधन को पूर्ण बहुमत दिखाई दे रहा है तो वही लोजपा को 5 से 7 सीट मिलने की बात कही जा रही है।
300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.