After Header-1

ट्रम्प ने डेमोक्रेटिक पार्टी पर चुनाव में धोखाधड़ी करने का लगाया आरोप

वाशिंगटन:  डोनाल्ड ट्रम्प ने डेमोक्रेटिक पार्टी पर चुनाव में धोखाधड़ी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव परिणाम को लेकर अंतिम फैसला सुप्रीम कोर्ट कर सकता है।  ट्रम्प ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘हमारा मानना है कि हम आसानी के साथ चुनाव जीत जायेंगे। हमारा मानना है कि चुनाव परिणाम को लेकर बहुत सारी याचिकाएं दायर की जायेंगी क्योंकि हमारे पास चुनाव में धांधली के पर्याप्त प्रमाण हैं। शायद इसका फैसला देश की सर्वोच्च अदालत कर सकती है।अमेरिकी राष्ट्रपति ने एक बार फिर चुनाव में अपनी जीत का दावा करते हुए कहा, ‘‘यदि अवैध मतों की गिनती की जाती है तो मैं आसानी के साथ जीत जाऊंगा। डेमोक्रेटिक पार्टी अवैध मतों के जरिये हमारे पक्ष में आए चुनाव परिणाम को अपने पक्ष में करने की कोशिश कर रही है। मैं निर्णायक रूप से अहम माने जाने वाले कई राज्यों को जीत चुका हूं। हमने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। रिपब्लिकन उम्मीदवार श्री ट्रम्प ने आरोप लगाया कि उनके चुनाव प्रचार पर्यवेक्षकों को परिणाम का विश्लेषण करने से रोका जा रहा है। श्री ट्रम्प ने पेन्सिल्वेनिया और जार्जिया में जीत का दावा करते हुए कहा कि वह एरिजोना भी जीतने जा रहे हैं। इससे पहले डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बिडेन ने प्रत्येक वोट की गिनती की जाने की बात को दोहराते हुए अमेरिकी नागरिकों से शांति बनाए रखने की अपील की है। श्री बिडेन डेलावेयर में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘अमेरिका में प्रत्येक वोटर डरा हुआ है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.