After Header-1
Browsing Category

उत्तराखंड

दिल्ली-बागेश्वर रोडवेज बस का संचालन ठप

बागेश्वर। बागेश्वर से दिल्ली तक संचालित होने वाली भवाली डिपो की बस का संचालन एक सप्ताह से बंद होने से यात्रियों में रोष है। अचानक डिपो द्वारा बस का संचालन बंद होने से यात्री परेशान हो रहे हैं। मालूम हो कि रोजाना तालुका रोड से संचालित होने वाली एकमात्र बस है। रोडवेज डिपो द्वारा संचालन बंद होने से…
Read More...

गीत के जरिये, हरदा ने किया रोटी कपड़ा और सबको मकान का वादा

देहरादून। कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के प्रमुख हरीश रावत की ओर से रोटी, कपड़ा और सबको मकान का वादा किया गया है। यह वादा एक गीत के जरिये किया गया है, जिसका लोकार्पण पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविन्द सिंह कुजवाल व केदारनाथ विधायक मनोज रावत ने संयुक्त रूप से किया। राजपुर रोड स्थित एक होटल में आयोजित…
Read More...

एक माह की बच्ची की हत्यारोपित मां को हाईकोर्ट से राहत नहीं

हल्द्वानी । नैनीताल उच्च न्यायालय ने अपनी एक माह की बच्ची की हत्या करने में जेल की सजा काट रही मां की जमानत प्रार्थना पत्र में राहत देने से इंकार कर दिया है। न्यायमूर्ति रवींद्र मैठाणी की एकलपीठ ने बच्ची की हत्या को जघन्य अपराध बताया है। गौरतलब है कि 16 दिसम्बर 2019 को बच्ची के घरवालों की तरफ से…
Read More...

कोविड से ठीक होने के बाद भी लंबे समय तक लक्षण

देहरादून । मैक्स हेल्थकेयर द्वार पोस्ट कोविड मरीजों पर अध्ययन किया गया है। ग्रुप मेडिकल डायरेक्टर डॉ. संदीप बुद्धिराजा की अगुवाई में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने देहरादून समेत तीन अन्य मैक्स अस्पतालों में मरीजों पर यह अध्ययन किया है। जिसमें देखा गया है कि 40 फीसद मरीज लंबे समय तक कोविड के लक्षणों से…
Read More...

पोस्ट ऑफिस को नहीं आया गंगाजल रास

बागेश्वर। केंद्र सरकार द्वारा पोस्ट आफिस में लोगों को गंगाजल उपलब्ध कराने की योजना दम तोड$ रही है। श्रावण माह में भी पोस्ट आफिस में बिक्री के लिए रखा गया गंगाजल को खरीदने के लिए श्रद्धालु पोस्ट आफिस नहीं पहुंच रहे हैं। बता दें कि वर्ष 2016 में तत्कालीन केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद एवं मनोज सिन्हा…
Read More...

चारधाम यात्रा शुरू करने को निकाली आक्रोश रैली

गोपेश्वर।चारधाम यात्रा शुरू न होने से नाराज लोगों ने बद्रीनाथ धाम में आक्रोश रैली निकाल कर गुस्से का इजहार किया।बदरीनाथ धाम तथा पांडुकेश्वर में बद्रीश संघर्ष समिति के बैनर तले चारधाम यात्रा शुरू न करने से नाराज लोगों ने आक्रोश रैली निकाली। इस दौरान जोरदार नारेबाजी के साथ प्रदर्शन कर लोगों ने गुस्से…
Read More...

उच्च शिक्षा में नए आयाम स्थापित करेगा एकेडमिक क्रेडिट्स बैंकः डा. धनसिंह रावत

देहरादून।केन्द्र सरकार द्वारा उच्च शिक्षा के क्षेत्र में नई शिक्षा नीति के अंतर्गत एकेडमिक क्रेडिट्स बैंक की स्थापना और संचालन को लेकर अधिसूचना जारी की गई है। जिस पर राज्य के उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि नई शिक्षा नीति के अंतर्गत एकेडमिक क्रेडिट्स बैंक लागू होने…
Read More...

रोजी रोटी के लिए पहाड़ों से पलायन चिंताजनक: कोठियाल

अल्मोड़ा । दिल्ली के फार्मूले में उत्तराखंड की सत्ता कब्जाने के लिए आप के संभावित सीएम चेहरा अजय कोठियाल ने अल्मोड़ा में युवाओं की थाह लेने का प्रयास किया। कोठियाल ने दावा किया है कि विस चुनाव के एजेंडे में युवाओं के मुद्दों को शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि रोजी रोटी के लिए पलायन चिंताजनक है।…
Read More...

पिरान कलियर का खुला दरबार, दुकानदार में खुशी की लहर

रुड़की: वक्फ बोर्ड ने दरगाह पिरान कलियर में जियारत की अनुमति दे दी है। गुरुवार सुबह 6 बजे से दरगाह के दरवाजे जियारत के लिए खोल दिए गए हैं।  संक्रमण की दूसरी लहर के चलते दरगाह पिरान कलियर के सभी दरगाह को अग्रिम निर्देशों तक के लिए बंद कर दिया गया था। इस दौरान अन्य प्रदेशों से आने वाले जायरीन को बड़ी…
Read More...