After Header-1

पिरान कलियर का खुला दरबार, दुकानदार में खुशी की लहर

300×250 ADS-1

रुड़की: वक्फ बोर्ड ने दरगाह पिरान कलियर में जियारत की अनुमति दे दी है। गुरुवार सुबह 6 बजे से दरगाह के दरवाजे जियारत के लिए खोल दिए गए हैं।  संक्रमण की दूसरी लहर के चलते दरगाह पिरान कलियर के सभी दरगाह को अग्रिम निर्देशों तक के लिए बंद कर दिया गया था। इस दौरान अन्य प्रदेशों से आने वाले जायरीन को बड़ी मुश्किल से रोका गया।

300×600 ADS-2

वही कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर का प्रकोप कम होने के चलते दरगाह को खोले जाने की मांग उठाई जा रही थी।कलियर विधायक फुरकान अहमद ने भी कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए दरगाह को जियारत के लिए खोले जाने का आग्रह किया था। इस पर वक्फ बोर्ड के सीईओ डा अहमद इकबाल ने दरगाह प्रबंधन को दरगाह को खोलने के निर्देश दिए। साथ ही हिदायत दी कि इस दौरान कोविड गाइडलाइन का पूरी तरह से पालन किया जाएगा।

उल्लंघन होने पर कार्रवाई की जाएगी। इस पर दरगाह प्रबंधन गुरुवार की सुबह 6 बजे दरगाह के गेट जियारत के लिए खोल दिए हैं। दरगाह के गेट खुलने की खबर मिलते ही दुकानदार से लेकर जायरीन में खुशी की लहर है। माना जा रहा है कि जुमेरात होने की वजह से आज कलियर में अन्य दिनों की तुलना में भीड़ भाड़ रहेगी। हालांकि, बॉर्डर पर शक्ति के चलते बाहर से जायरीनों के कम संख्या में ही आने की उम्मीद है। कावड़ मेला समाप्ति के बाद ही यहां पर अन्य राज्यों की भीड़ बढ़ने की संभावना है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.