After Header-1
Browsing Category

उत्तराखंड

तीर्थ यात्रा के दौरान घोड़ों के साथ हो रही क्रूरता और उनकी मौत मामले में सरकार से मांगा जवाब

नैनीताल।  उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने तीर्थ यात्रा के दौरान घोड़ों के साथ हो रही क्रूरता और उनकी मौत के मामले में दायर जनहित याचिका की सुनवाई करते हुए प्रदेश सरकार से तीन सप्ताह में विस्तृत रिपोर्ट पेश करने कहा है। याचिकाकर्ता गौरी मौलेखी आज अदालत में पेश हुई और मामले की पैरवी करते हुए कैलाश…
Read More...

 पर्यटन को बढ़ावा देने में हेलीपैड्स और हेलीपोर्ट्स निभा सकते हैं महत्त्वपूर्ण भूमिका

देहरादून । उत्तराखण्ड के मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधू ने सचिवालय में प्रदेश में बनाए जाने वाले हेलीपोर्ट्स एवं हेलीपैड्स की प्रगति की समीक्षा की। डॉ संधू ने बैठक के दौरान कहा कि प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने में हेलीपैड्स और हेलीपोर्ट्स महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। मुख्य सचिव ने सभी जनपदों…
Read More...

विद्यालयी शिक्षा सचिव को अवमानना के मामले में नोटिस जारी 

नैनीताल। उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने प्रदेश के विद्यालयी शिक्षा सचिव को अवमानना के मामले में नोटिस जारी कर चार सप्ताह में जवाब देने को कहा है। इस प्रकरण की सुनवाई आज न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी की एकलपीठ में हुई। उच्च न्यायालय ने 2019 में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की याचिका पर सुनवाई करते हुए…
Read More...

शीघ्र बनेगी पैक्स समितियों की नियमावली: धन सिंह रावत

देहरादून। उत्तराखंड सहकारिता विभाग के अंतर्गत प्राथमिक कृषि ऋण समितियों (पैक्स) की नियमावली सहित सहकारिता विभाग का संशोधित ढांचा शीघ्र तैयार करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों दिये गये। प्रत्येक विकासखंडों में सहायक विकास अधिकारी सहकारिता को तैनात किया जाएगा। चतुर्थ श्रेणी कर्मिकों की तैनाती का…
Read More...

उच्च न्यायालय से मिली मंसूरी बाईपास के चौड़ीकरण को हरी झंडी, 700 पेड़ों को अन्यत्र लगाया जाएगा

नैनीताल। राजधानी देहरादून के जोगीवाला-सहस्रधारा सड़क के चौड़ीकरण में बाधा बने 1700 पेड़ों का मामला सुलझ गया है। सरकार की ओर से लगभग 700 पेड़ों को अन्यत्र लगाया (ट्रांसप्लांट) जायेगा। इसी के साथ उच्च न्यायालय ने सड़क के चौड़ीकरण को हरी झंडी दे दी है। देहरादून के आशीष कुमार गर्ग की ओर से दायर जनहित…
Read More...

हाईकोर्ट से नहीं मिली कार्बेट पार्क में अतिक्रमण के आरोप में निलंबित डीएफओ को राहत 

नैनीताल। कार्बेट टाइगर रिजर्व के कालागढ़ वन प्रभाग में कथित अतिक्रमण के आरोप में निलंबित प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) किशन चंद को उच्च न्यायालय से राहत नहीं मिल पायी है। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश की अगुवाई वाली पीठ ने उनके मामले को सुनवाई के लिये केन्द्रीय प्रशासनिक अधिकरण (कैट) भेज दिया है। आरोपी किशन…
Read More...

आवारा जानवरों के आतंक से सड़कें हुई सुनसान,फसल को पहुंच रहा नुकसान

बागेश्वर ।  आवारा जानवरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। बुधवार को सरयू पुल के समीप आवारा जानवर आपस में भिड़ गए। इस बीच उन्होंने वाहनों को भी टक्कर मार दी। जिससे उस स्थान से गुजरने वाले वाहन चालक भाग गए। बाद में पुलिस कर्मियों ने किसी तरह से आवारा जानवरों को वहां से हटाया।नगर में आवारा जानवर लंबे समय…
Read More...

ब्रह्माकुमारीज ने किया आंनद भारद्वाज व गोपाल नारसन का सम्मान

रुड़की। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय माउंट आबू द्वारा आयोजित अखिल भारतीय संत सम्मेलन में बतौर विशिष्ट अतिथि शामिल हुए उत्तराखंड शिक्षा विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ आंनद भारद्वाज व विक्रमशिला हिंदी विद्यापीठ के उपकुलसचिव डॉ श्रीगोपाल नारसन का ब्रह्माकुमारीज के कार्यकारी सचिव व शिक्षा…
Read More...

चारधाम :  मंदिर समिति अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया , सोलह लाख तीर्थयात्री पहुंचे बदरी-केदार

देहरादून । श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने उत्तराखंड देवभूमि आये तीर्थयात्रियों का आभार जताया है। बताया कि अभी तक 15 लाख 90 हजार से अधिक तीर्थ यात्री श्री बदरीनाथ एवं केदारनाथ धाम पहुंच गये है देर शाम तक दोनों धामों में आंकड़ा रिकार्ड 16 लाख हो जायेगा।…
Read More...

शैल में हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, लोन भरने के लिए 14 लाख की ज्वैलरी पर किया हाथ साफ

अल्मोड़ा । पुलिस ने बीते दिनों हुई चोरी का खुलासा कर दिया। चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। न्यायालय पेशी के बाद आरोपी को जेल भेज दिया है। एसएसपी प्रदीप कुमार राय ने पुलिस टीम को पांच हजार के नगद इनाम देने की घोषणा की है। एसएसपी…
Read More...