After Header-1
Browsing Category

देश

अब विदेश से नहीं आएंगी ये 405 रक्षा वस्तुएं, सरकार ने बढ़ाया स्वदेशीकरण

नई दिल्ली। रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार ने एक और बड़ा कदम उठाया है। रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को छठी सकारात्मक स्वदेशीकरण सूची जारी करते हुए 405 रक्षा वस्तुओं के आयात पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है। अब इन वस्तुओं को तय समयसीमा के भीतर भारतीय स्रोतों से ही…
Read More...

पांच दिन बाद सुरंग से निकली एक और जिंदगी, अब सिर्फ एक श्रमिक की तलाश

देहरादून। उत्तराखंड के चमोली जिले में निर्माणाधीन सुरंग में हुए हादसे के पांच दिन बाद मंगलवार को रेस्क्यू टीम को बड़ी सफलता मिली। टीएचडीसी की विष्णुगाड़–पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की सुरंग से एक और श्रमिक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। उसे तत्काल जिला चिकित्सालय गोपेश्वर भेजा गया, जहां उसका…
Read More...

उत्तराखंड में आफत की बारिश, ऋषिकेश में गंगा चेतावनी निशान के पार

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून एक बार फिर जोरदार सक्रिय है। पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई है। नरेंद्रनगर में सर्वाधिक 265 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। लगातार बारिश के कारण नदियों और बरसाती नालों का जलस्तर बढ़ने लगा है। ऋषिकेश में गंगा का जलस्तर चेतावनी निशान से ऊपर…
Read More...

गायों को बचाने में पलटी किस्मत, डंपर से भिड़ी मजदूरों से भरी पिकअप

भिंड/ग्वालियर। मध्य प्रदेश के भिंड जिले में सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 8 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 23 अन्य घायल हो गए। हादसा नेशनल हाईवे-719 पर गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के छीमका गांव के पास हुआ। मजदूरों से भरी तेज रफ्तार पिकअप की सामने से आ रहे डंपर से जोरदार टक्कर हो गई। चंबल रेंज के…
Read More...

छात्रों की चिंता जायज, लेकिन आंदोलन के पीछे कौन? रिजिजू ने उठाए सवाल

नई दिल्ली। दिल्ली के जंतर-मंतर पर हाल में हुए छात्र प्रदर्शन और उससे सामने आए युवा नेतृत्व को लेकर संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने बड़ा बयान दिया है। एक इंटरव्यू में रिजिजू ने माना कि छात्रों की कई चिंताएं और मांगें जायज हैं और सरकार को उनसे बातचीत करनी चाहिए। हालांकि, उन्होंने छात्र आंदोलन में…
Read More...

जातिगत जनगणना पर कांग्रेस का बड़ा आरोप, ओबीसी के लिए कॉलम नहीं होने पर उठे सवाल

नई दिल्ली: जातिगत जनगणना को लेकर केंद्र सरकार और कांग्रेस के बीच सियासी विवाद एक बार फिर तेज हो गया है। कांग्रेस ओबीसी विभाग के अध्यक्ष अनिल जयहिंद ने सोमवार को आरोप लगाया कि सरकार ने जातिगत जनगणना की घोषणा तो कर दी, लेकिन इसकी प्रश्नावली में अन्य पिछड़ा वर्ग यानी ओबीसी के लिए अलग से जरूरी कॉलम नहीं…
Read More...

पश्चिम एशिया तनाव का बाजार पर असर, सेंसेक्स 338 अंक तक फिसला

मुंबई: भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को शुरुआती कारोबार में दबाव देखने को मिला। वैश्विक बाजारों से मिले-जुले संकेत और पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव ने निवेशकों की धारणा को प्रभावित किया। इसके चलते घरेलू बाजार में शुरुआती कारोबार के दौरान व्यापक बिकवाली देखने को मिली और प्रमुख सूचकांक लाल निशान में…
Read More...

पेपर लीक के आरोपों पर बढ़ा दबाव, राहुल ने हेमंत सोरेन से छात्रों से मिलने को कहा

रांची: झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली और पेपर लीक के आरोपों को लेकर छात्रों का आंदोलन लगातार जारी है। सोमवार को प्रदर्शन का 24वां दिन रहा। छात्रों की मांगों और लंबे समय से चल रहे विरोध को देखते हुए लोकसभा में विपक्ष के नेता एवं कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को…
Read More...

विदेशी मुद्रा योजना को मिला विस्तार, 52 अरब डॉलर जमा होने के बाद अब 80 अरब का लक्ष्य

देश में विदेशी मुद्रा की उपलब्धता बढ़ाने और विदेशी मुद्रा भंडार को मजबूत करने के लिए शुरू की गई विशेष योजना को केंद्र सरकार ने अब 31 दिसंबर 2026 तक जारी रखने का फैसला किया है। योजना के तहत अब तक बड़ी राशि विदेशी मुद्रा के रूप में जमा हो चुकी है। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, 13 अगस्त तक करीब 52 अरब डॉलर…
Read More...

‘वंदे मातरम’ पर विवाद गहराया, सोनिया-राहुल के खिलाफ पुलिस में शिकायत

स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान कांग्रेस मुख्यालय में ‘वंदे मातरम’ के गायन को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ दिल्ली पुलिस में आपराधिक शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायतकर्ताओं ने दोनों नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर…
Read More...