After Header-1
Browsing Category

उत्तराखंड

आपदा से टूटी 2360 सड़कें, 461 करोड़ से फिर पटरी पर आएगा उत्तराखंड

देहरादून। उत्तराखंड में आपदा से क्षतिग्रस्त सड़कों और पुलों को दुरुस्त करने के लिए लोक निर्माण विभाग को 461.87 करोड़ रुपये के बजट की जरूरत है। लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने विभागीय अधिकारियों को सड़क और पुल निर्माण में गुणवत्ता से किसी भी तरह का समझौता न करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने खराब…
Read More...

कुंभ 2027 की तैयारियों में अब नहीं चलेगी ढिलाई, मुख्य सचिव ने तय की डेडलाइन

देहरादून। कुंभ मेला 2027 की तैयारियों को लेकर सरकार ने काम में तेजी लाने के साथ समयसीमा का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने अधिकारियों से कहा कि कुंभ से जुड़े निर्माण और अन्य जरूरी कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जो काम समानांतर रूप से किए…
Read More...

60 हजार पंचायत प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण, धामी ने बताया गांव बदलने का मंत्र

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पंचायत प्रतिनिधियों से गांवों के विकास की जिम्मेदारी को अपनी प्राथमिकता बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सशक्त पंचायतें विकसित उत्तराखंड की मजबूत नींव हैं। हरिद्वार में गुरुवार को त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों के क्षमता विकास के लिए आयोजित एक दिवसीय…
Read More...

श्रीनगर के रामलीला मैदान की बदलेगी तस्वीर, डॉ. रावत ने दिए ये निर्देश

श्रीनगर/देहरादून। कैबिनेट मंत्री एवं श्रीनगर विधायक डॉ. धन सिंह रावत ने श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने श्रीनगर के रामलीला मैदान के सौंदर्यीकरण और अवस्थापना सुविधाओं को बेहतर बनाने की बात कही। साथ ही खिर्सू महाविद्यालय के निर्माण कार्यों…
Read More...

उत्तराखंड में खुलीं रोजगार की राहें, 29 हजार एमएसएमई से 1.27 लाख युवाओं को काम

हरिद्वार। उत्तराखंड में उद्योग और रोजगार के मोर्चे पर तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश में पिछले कुछ वर्षों में 29 हजार से अधिक नई सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) इकाइयां स्थापित हुई हैं। इन इकाइयों के जरिए करीब 1.27 लाख युवाओं को रोजगार मिला…
Read More...

छठवीं पुण्यतिथि पर याद आए सीआरपीएफ जवान लेखनाथ पांडेय, भावुक हुआ माहौल

हल्दी। विकासखंड बेलहरी के ग्रामसभा बबुआपुर (कठहीं) में गुरुवार शाम सेवानिवृत्त सीआरपीएफ जवान स्व. लेखनाथ पांडेय की छठवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम में ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और क्षेत्र के लोगों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके योगदान और सेवाभाव को याद…
Read More...

नैनीताल डीएफओ कार्यालय में तड़के लगी आग, दो कमरे खाक; अहम फाइलें जलीं

नैनीताल। नैनीताल प्राणी उद्यान परिसर स्थित जिला वनाधिकारी (डीएफओ) कार्यालय में गुरुवार सुबह आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की चपेट में आने से कार्यालय के दो कमरे पूरी तरह जल गए। कमरों में रखी अकाउंट, भूमि हस्तांतरण और स्थापना शाखा समेत अन्य विभागीय फाइलें और महत्वपूर्ण दस्तावेज भी जलकर क्षतिग्रस्त हो…
Read More...

लंदन में गूंजे पहाड़ी सुर, 400 से ज्यादा लोग झूमे

उत्तराखंड। पहाड़ों से हजारों किलोमीटर दूर लंदन में सोमवार को उत्तराखंड की लोकसंस्कृति और संगीत की रंगत देखने को मिली। उत्तराखंड कौतिक-2026 में 400 से अधिक प्रवासी उत्तराखंडियों ने कुमाऊंनी, गढ़वाली और जौनसारी गीत-संगीत का आनंद लिया। फौजी ललित मोहन जोशी, प्रियंका मेहर और सौरभ मित्तानी की प्रस्तुतियों…
Read More...

कॉर्बेट की अनकही कहानी अब साहित्य में होगी दुनिया के सामने

रामनगर। प्रकृति, जंगल और वन्यजीवों की अनकही कहानियों को साहित्य के जरिए देश-दुनिया तक पहुंचाने के उद्देश्य से रामनगर में चार दिवसीय कॉर्बेट लिटरेचर फेस्टिवल का शुभारंभ हुआ। राज्य के वन मंत्री सुबोध उनियाल ने महोत्सव का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि कॉर्बेट की असली कहानी अब साहित्य के माध्यम से…
Read More...

मतदाता सूची में छूटे नाम जुड़ेंगे, 8 अक्टूबर से विशेष अभियान

देहरादून। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के बाद मतदाता सूची में नाम दर्ज होने से छूट गए पात्र भारतीय नागरिकों को सूची में शामिल करने के लिए देहरादून जिले में विशेष अभियान चलाया जाएगा। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने बुधवार को कलेक्ट्रेट स्थित ऋषिपर्णा सभागार में राजनीतिक…
Read More...