After Header-1

माया देवी विश्वविद्यालय के कुलगीत का भव्य लोकार्पण, सुरों में साकार हुआ संस्थान का विजन और गौरव

देहरादून। माया देवी विश्वविद्यालय में एक गरिमामय समारोह के दौरान विश्वविद्यालय के कुलगीत का भव्य लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के प्रेसिडेंट एम.एल. जुयाल ने बटन दबाकर स्क्रीन पर कुलगीत का औपचारिक विमोचन किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शैक्षणिक आदर्शों, सांस्कृतिक पहचान और भविष्य के संकल्पों को संगीत के माध्यम से अभिव्यक्ति मिली।

कार्यक्रम में वाइस प्रेसिडेंट प्रो. (डॉ.) तृप्ति जुयाल सेमवाल ने कुलगीत के भावनात्मक और वैचारिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कुलगीत केवल शब्दों और संगीत का मेल नहीं, बल्कि किसी भी शिक्षण संस्थान की आत्मा, विचारधारा और सामूहिक पहचान का प्रतीक होता है।

माया देवी एजुकेशन सोसाइटी की चेयरपर्सन प्रभा जुयाल ने अपने आशीर्वचनों से सभी को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय की शैक्षणिक उत्कृष्टता और सांस्कृतिक मूल्यों को संरक्षित करने के लिए ऐसे आयोजन महत्वपूर्ण हैं।

प्रो. अनिल दीक्षित ने की रचना, रोहन दीक्षित ने दी आवाज

विश्वविद्यालय के कुलगीत की रचना स्कूल ऑफ लॉ एंड लीगल स्टडीज के डीन प्रो. डॉ. अनिल कुमार दीक्षित ने की है, जबकि इसे रोहन दीक्षित ने अपनी मधुर आवाज और संगीत से सजाया है। कुलगीत में विश्वविद्यालय के विजन, मिशन और मूल मूल्यों को प्रभावशाली ढंग से पिरोया गया है।

विश्वविद्यालय के प्रेसिडेंट एम.एल. जुयाल ने कहा कि कुलगीत संस्थान की विचारधारा और गौरव का प्रतीक है। यह विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों में एकता, अपनत्व और संस्थान के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करेगा।

कुलपति प्रो. (डॉ.) आशीष सेमवाल ने इसे विश्वविद्यालय की विकास यात्रा की महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि कुलगीत शैक्षणिक उत्कृष्टता, नवाचार, नैतिक मूल्यों और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को स्वर प्रदान करेगा।

समारोह में रजिस्ट्रार अंबिका जुयाल, डीन एकेडमिक्स प्रो. डॉ. आर.बी. सिंह, प्रिंसिपल बीएड डॉ. सीता जुयाल, विभिन्न विभागों के डीन, प्रिंसिपल, शिक्षक, कर्मचारी और विद्यार्थी उपस्थित रहे। कुलगीत के लोकार्पण के साथ पूरा परिसर उत्साह और गौरव के माहौल से गूंज उठा।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.