सतपाल महाराज का बड़ा ऐलान: चंपावत में युवाओं और महिलाओं को मिलेंगे नए रोजगार के अवसर

चंपावत। प्रदेश के पर्यटन मंत्री **सतपाल महाराज** ने चंपावत में आयोजित **चम्पावत सरस कॉर्बेट महोत्सव 2026** के भव्य समापन समारोह में प्रतिभाग किया। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया और विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया।

इस अवसर पर मंत्री ने महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गए स्टॉलों पर पहुंचकर महिलाओं से संवाद किया और उनके उत्पादों की सराहना की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पर्यटन और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देकर युवाओं एवं महिलाओं के लिए स्वरोजगार के नए अवसर सृजित कर रही है।

महाराज ने कहा कि ऐसे महोत्सव स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान करते हैं और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.