धामी का बड़ा बयान: विकास और सख्त कानूनों से बदल रहा उत्तराखंड का भविष्य

देहरादून मुख्यमंत्री **पुष्कर सिंह धामी** ने बुधवार को देहरादून के मालसी स्थित एक होटल में आयोजित **हिन्दुस्तान शिखर समागम-उत्तराखण्ड 2026** में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जनभावनाओं के अनुरूप विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए निरंतर आगे बढ़ रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले चार वर्षों में सरकार ने कई ऐतिहासिक और साहसिक निर्णय लिए हैं। उन्होंने समान नागरिक संहिता लागू करने, धर्मांतरण विरोधी कानून लागू करने तथा मदरसा बोर्ड को समाप्त करने जैसे कदमों का उल्लेख किया। साथ ही सख्त नकल विरोधी कानून और दंगा रोधी कानून लागू कर कानून-व्यवस्था को मजबूत किया गया है।

उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों के नाम पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की गई है, जिससे उत्तराखंड को शांतिप्रिय और व्यवस्थित राज्य के रूप में स्थापित करने का प्रयास हुआ है।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि 2022 विधानसभा चुनाव से पहले समान नागरिक संहिता लागू करने का वादा किया गया था, जिसे प्रदेश की जनता का व्यापक समर्थन मिला और सरकार ने अपने संकल्प को पूरा किया।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.