कोरोना संकट के बीच बंगाल के आखिरी चरण में 79.12 फीसदी हुई वोटिंग

कोलकाता : बंगाल में डेढ़ महीने बाद आज के बाद थम जाएगा चुनावी शोर। कुल 35 सीटों पर आज वोटिंग हो रही है। ये बंगाल चुनाव का आखिरी चरण हैं, इसके बाद दो मई को चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनाव नतीजे आएंगे। वहीं उत्तर कोलकाता में हिंसा की खबरें हैं।

इधर बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने अपनी पत्नी संग वोट डाला।वोट डालने के बाद राज्यपाल ने मीडिया से कहा, चुनाव लोकतंत्र का सबसे बड़ा त्योहार है। हम दोनों ने वोट डाला है और मैं बहुत खुश हूं। कोविड प्रोटोकाल का पूरी तरह पालन किया जा रहा है। चुनाव आयोग और केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल ने बहुत अच्छा काम किया है। 7 चरणों में बड़ी संख्या में मतदान से लोकतंत्र में भरोसे का पता चलता है।

बंगाल में आखिरी चरण का मतदान लगातार जारी है। चुनाव आयोग के मुताबिक शाम 6.30 बजे तक  79.12 फीसदी वोटिंग हुई है। पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच आज आठवें और आखिरी चरण के चुनाव में 84 लाख से ज्यादा मतदाता 35 सीटों पर अपना वोट डाल रहे हैं। मुर्शिबाद और बीरभूम की 11-11 विधानसभा सीटों, मालदा की 6 और कोलकाता की 7 विधानसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.