After Header-1

मनमोहन सिंह ने कोरोना को हराया, एम्स से मिली छुट्टी

पूर्व प्रधानमंत्री ने कोरोना के टीके की दोनों खुराक ली है

नई दिल्ली : अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ट्रॉमा सेंटर में भर्ती पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को आज अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। उन्हें 19 अप्रैल को यहां भर्ती कराया गया था। बता दें कि देश में कोरोना की दूसरी लहर तेजी से फैल रही है। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की कोरोना वायरस टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।

मनमोहन सिंह को दिल्ली एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था। सिंह को हल्का बुखार था और जांच में उनके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी जिसके बाद वह चिकित्सकों की निगरानी में थे।

उल्लेखनीय है कि पूर्व प्रधानमंत्री ने कोरोना के टीके की दोनों खुराक ली है। बता दें कि, पिछले साल नई दवा के कारण रिएक्शन और बुखार होने के बाद 87 वर्षीय सिंह को एम्स में भर्ती कराया गया था। कई दिनों के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिली थी।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.