After Header-1

‘कोवैक्सीन’ भारत बायोटेक ने राज्यों के लिए घटाई कीमत

नई दिल्ली : भारत बायोटेक ने राज्यों के लिए ‘कोवैक्सीन’ की कीमत 200 रुपये प्रति खुराक घटा दी है। हैदराबाद स्थित भारत बायोटेक ने पहले अपने कोविड-19 टीके ‘कोवैक्सीन’ की कीमत राज्य सरकारों के लिए 600 रुपये प्रति खुराक और निजी अस्पतालों के लिए 1,200 रुपये प्रति खुराक निर्धारित की थी।

अब कंपनी ने राज्य सरकारों के लिए कीमत घटा कर 400 रुपये प्रति खुराक कर दी है। इससे पहले सीरम इंस्टीट्यूट ने बुधवार को राज्यों को दी जाने वाली कोविशील्ड वैक्सीन की कीमत 100 रुपये घटा दी थी। सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) ने अपने कोविड-19 टीके ‘कोविशील्ड’ की राज्य सरकारों के लिए कीमत 400 रुपये प्रति खुराक तय की थी। अब इसे 300 रुपये प्रति खुराक कर दिया गया है।

बता दें कि कोरोना वैक्सीन की अधिक कीमतों को लेकर विपक्षी पार्टियां मोदी सरकार को निशाने पर ले रही है। इसी के मद्देनजर पिछले दिनों मोदी सरकार ने सीरम इंस्टीट्यूट और भारत बायोटेक से कहा था कि वे अपने कोविड-19 टीकों की कीमत कम करें।

यहां ध्यान रहे कि एक मई से 18 साल से अधिक उम्र के लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाया जाएगा। इसके लिए बुधवार से रजिस्ट्रेशन शुरू हुआ है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.