विधायक खजानदास ने किया 524.72 लाख की योजना का भूमिपूजन

देहरादून। राजपुर रोड विधायक खजान ने प्रधानमंन्त्री जन विकास योजना अन्तर्गत 40 बुद्ध विहार डी०एल० रोड-2 में निर्मित होने वाले शैक्षणिक एंव क्रीडा हाॅल निर्माण का भूमिपूजन किया जिससे क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है। गौरतलब है क्षेत्रवासियों द्वारा पिछले काफी समय से उपरोक्त कार्य की माॅग की जा रही थी जिसका जनहित में संज्ञान लेते हुये विधायक ने अल्पसंख्यक विभाग के माध्यम से प्रधानमंन्त्री जन विकास योजना अन्तर्गत अम्बेडकर कालोनी प्रथम/डीएल रोड देहरादून में डाक्टर भीमराव अम्बेडकर (बौद्ध) समुदाय, बहुउद्देशीय हाॅल एंव पुस्तकालय निर्माण तथा बुद्ध बिहार-2 डीएल रोड में शैक्षणिक एंव खेल हाल निर्माण के दो अगल-अलग प्रस्ताव तैयार कर शासन को प्रेषित करने के निर्देश दिये। इस अवसर पर विधायक श्री खजानदास द्वारा मा० मुख्यमंन्त्री श्री पुष्कर सिंह जी का भी आभार व्यक्त किया गया कि मुख्यमंन्त्री द्वारा तत्काल प्रभाव से उक्त प्रस्ताव प्रधानमंत्री जन विकास योजना में स्वीकृत किये जाने हेतु भारत सरकार को प्रेषित किये गये जिन्हे देश के यशस्वी प्रधानमंन्त्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा तत्काल क्रमश: रु० 407.14 एंव रु० 524.72 स्वीकृती प्रदान की गई। फलस्वरूप आज रु० 524.72 से निर्मित होने वाले शैक्षणिक एंव खेल हाल निर्माण का भूमिपूजन कर निर्माण कार्य प्रारम्भ करवाया गया तथा शीघ्र ही रु० 407•14 लाख से निर्मित होने वाले वाले डाक्टर भीमराव अम्बेडकर (बौद्ध) समुदाय बहुउद्देशीय हाॅल एंव पुस्तकालय भवन का भी भूमिपूजन किया जायेगा।

श्री दास ने अधिकारियों को स्पष्ट शब्दों मे कहा कि निर्माण कार्य हर हाल में समय अवधि में पूरे किये जाय तथा गुणवत्ता में किसी प्रकार की कोई कमी न हो, गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की कमी पाये जाने पर संबधित अधिकारियों एंव कार्यदायी संस्थाओ/कम्पनी/ठेकेदार को बख्शा नही जायेगा।

विधायक खजानदास ने कहा कि भाजपा सरकार की जनसमस्याओ के निस्तारण हेतु स्पष्ट निति है तथा प्रदेश के युवा यशस्वी मुख्यमंन्त्री पुष्कर सिंह धामी प्रदेश के विकास हेतु एक विजन के रूप में काम कर रहे है और सदैव विकास कार्यो पर पैनी नजर रखते है। उन्होने यह भी कहा कि अधिकारी यह गलतफहमी न पाले की उनके ऊपर कोई नजर नही रखता है, मुख्यमंत्री जी स्वंय समय-समय पर क्षेत्र की हर एक निर्माणाधीन योजनाओं उनकी गुणवत्ता एंव क्षेत्र में अन्य समस्याओं की जानकारी लेते रहते हैं। मुख्यमंत्री की त्वरित कार्यशैली का ही असर है कि आज हर एक विकास कार्य समय अवधि में पूर्ण हो रहे हैं जिससे एक ओर सरकारी धन की बचत होती है वही दूसरी और जनमानस तो समय पर तमाम विकास योजनाओं का लाभ प्राप्त होता है।मुख्यमंत्री धामी की स्पष्ट एंव पारदर्शी नीति का ही फल है कि आज तमाम विकास कार्यो को समय से स्वीकृतिया प्राप्त हो रही है तथा समय अवधि में निर्माण कार्य पूर्ण हो रहे है जिससे एक ओर जहाॅ निर्माण कार्यो में अनुबंधो पर होने वाली समय बृद्धि के कारण बढने वाली लागत पर पुर्णत:विराम लग गया है वही दूसरी ओर सरकार को समयवृद्धि के कारण होने वाले वित्तीय भार से भी मुक्ति मिली है।

इस अवसर पर क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती रानी कौर, पार्षद श्री रविकुमार, पार्षद श्री महेश पाल, भाजपा के वरिष्ठ नेता एंव पूर्व मण्डल अध्यक्ष श्री उमा नरेश तिवाड़ी, मण्डल अध्यक्ष भाजपा करनपुर श्री राहुल लारा, अजय आकाश परियोजना प्रबन्धक श्री अरविन्द, अम्बेडकर समिति के अध्यक्ष श्री उमेश कुमार एंव देवेन्द्र कुमार सहित सैकडो लोग उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.