After Header-1

जितेन्द्र आत्महत्या प्रकरण पर कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने जताया गहरा दुःख

जिलाधिकारी व एसएसपी पौड़ी को मामले में त्वरित व निष्पक्ष जांच के दिये निर्देश

कहा, दोषियों को किसी भी सूरत में न बख्शा जाय, पीड़ितों को मिले न्याय

पौड़ी। पौड़ी जनपद के तलसारी गांव निवासी जितेंद्र कुमार के आत्महत्या प्रकरण पर सूबे के कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने गहरा शोक व्यक्त करते हुये इसे अत्यंत दुःखद घटना बताया। उन्होंने मृतक के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करते हुये कहा कि इस कठिन घड़ी में सरकार उनके साथ खड़ी है। डॉ रावत ने कहा कि दोषी चाहे कोई भी हो उसे किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जायेगा।

कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने घटना की जानकारी मिलने के बाद जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी से तत्काल बात की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि मामले की त्वरित, निष्पक्ष व पारदर्शी जांच सुनिश्चित की जाय ताकि पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय मिल सके।

डॉ. रावत ने कहा कि इस घटना के दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जायेगा, चाहे आरोपी कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो। उनके विरूद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की घटनाओं को बिलकुल भी सहन नहीं किया जायेगा और पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किये जायेंगे। उन्होंने स्थानीय प्रशासन को मामले को संवेदनशीलता से लेने और मृतक के परिजनों को सुरक्षा प्रदान करने के निर्देश भी दिये।

 

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.