After Header-1

रात में गिरा पेड़, मकान तबाह! उत्तरकाशी में आसमानी आफत से मचा हड़कंप

जिले में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही मूसलधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। हालात इतने खराब हो चुके हैं कि जितनी सड़कें प्रशासन दिन में खोलता है, उससे अधिक रात में टूट जाती हैं। खासकर गंगोत्री और यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग सहित दर्जनों ग्रामीण सड़कों पर यातायात पूरी तरह बाधित है।
रविवार को राहत की खबर ये रही कि गंगोत्री हाईवे पर रतूड़ीसेरा और नेतला तथा यमुनोत्री हाईवे पर राड़ीटॉप के पास रास्ता कुछ हद तक सुचारू कर दिया गया है। वहीं, डाबरकोट, पालीगाड, रानाचट्टी, नालूपानी, डबरानी और सोनगाड जैसे क्षेत्रों में मार्ग खोलने का कार्य अभी भी जारी है।
शनिवार रात से हो रही तेज बारिश के चलते कई जगहों पर भूस्खलन की घटनाएं भी सामने आई हैं। ग्राम सभा डख्याट के मयारा तोक में बचन विश्वकर्मा के मकान पर एक भारी-भरकम पेड़ गिरने से अफरातफरी मच गई। मध्य रात्रि हुई इस घटना में घर को गंभीर नुकसान हुआ, हालांकि किसी की जान नहीं गई।
अस्सी गंगा घाटी के सामाजिक कार्यकर्ता मनीष रावत ने बताया कि इलाके की हालत बहुत खराब है। संगम चट्टी मार्ग की स्थिति अत्यंत दयनीय बनी हुई है। भंकोली और नौगांव के बीच करीब चार से पांच गांव जिला मुख्यालय से पूरी तरह कट चुके हैं।
जिलाधिकारी ने बताया कि स्थिति की निगरानी की जा रही है और नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। प्रशासन की ओर से लगातार राहत और बचाव कार्य जारी हैं, लेकिन खराब मौसम के चलते कार्यों में बाधा आ रही है।
.

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.