भाजपा नेत्री केस में नया मोड़: होटल से मिले चौंकाने वाले सबूत, और कौन है शामिल?

अपनी ही बेटी के शोषण का आरोप! SIT ने खुलासे के करीब, क्या होगा अगला कदम?

हरिद्वार में यौन शोषण का चौंकाने वाला मामला, SIT के हाथ लगे कई अहम सुराग**

उत्तराखंड के हरिद्वार जिले से सामने आया यौन शोषण का मामला लगातार गंभीर होता जा रहा है। अपनी ही नाबालिग बेटी के यौन शोषण के आरोप में फंसी पूर्व भाजपा नेत्री अनामिका शर्मा और उसके कथित प्रेमी सुमित पटवाल की 72 घंटे की पुलिस रिमांड बुधवार को पूरी हो रही है। इस दौरान एसआईटी की टीम को कई अहम सुराग हाथ लगे हैं, जिससे केस की परतें धीरे-धीरे खुलती जा रही हैं।

जानकारी के अनुसार, रिमांड के दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियों को उन स्थानों पर लेकर गई, जहां-जहां यह घटनाएं घटी थीं। खासकर आगरा के एक होटल से एसआईटी को कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्य प्राप्त हुए हैं, जो केस में निर्णायक भूमिका निभा सकते हैं। बताया जा रहा है कि होटल से अन्य तीन संदिग्धों की पहचान भी हुई है, जिनकी भूमिका की जांच तेजी से की जा रही है।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि अनामिका शर्मा और उसके पति के बीच लंबे समय से रिश्तों में दरार थी, जिसके चलते वह पिछले कुछ महीनों से सुमित पटवाल के साथ अलग रह रही थी। इस बीच नाबालिग बेटी कभी मां तो कभी पिता के साथ रहती थी। जब वह मां के पास से लौटकर पिता के पास आई तो उसके व्यवहार में बदलाव देख पिता ने उससे बातचीत की। पूछताछ में जो खुलासा हुआ, उसने सभी को हैरान कर दिया। बेटी ने बताया कि उसकी मां ने सुमित पटवाल और उसके दोस्त शुभम के साथ मिलकर उसका यौन शोषण करवाया।

इस खुलासे के बाद पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। केस की गंभीरता को देखते हुए एसआईटी का गठन किया गया। 29 जुलाई से अनामिका और सुमित पुलिस रिमांड पर हैं। केस में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहीं सीओ लक्सर नताशा सिंह ने बताया कि जांच अंतिम चरण में है और जल्द ही बड़े खुलासे हो सकते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.