After Header-1

लोहाघाट में विवाह समारोह के बाद फूड प्वाइजनिंग, 40 से अधिक की तबीयत बिगड़ी

चंपावत। लोहाघाट विकास खंड के पुल्ला गुमदेश क्षेत्र के ग्राम सिलिंग तोक खीड़ी में आयोजित एक विवाह इस समारोह के सह भोज में शामिल होने गए ग्रामीण को अचानक उल्टी दस्त की शिकायत होने लगी। ग्रामीण रात में भोज में शामिल होने गए थे और घर जाते ही उल्टी दस्त की शिकायत होने लगी।

अचानक 40 से अधिक लोगों को उल्टी दस्त की शिकायत होने लगी जिन्हें आनन फानन में लोहाघाट जिला चिकित्सालय लाया गया। जानकारी के अनुसार बीमार पड़े मरीजों को उप जिला चिकित्सालय लोहाघाट और जिला अस्पताल लाया गया है। तहसीलदार लोहाघाट के अनुसार पुल्ला अस्पताल और चमदेवल से एएनएम और सीएचओ को भी मौके पर भेजा जा रहा है। साथ ही लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय से सीएमएस डॉ. सोनाली मंडल की टीम भी रवाना हो गई हैं।

सीएमओ डॉ. देवेश चौहान के अनुसार प्रथम दृष्टया यह फूड प्वाइजनिंग का मामला लग रहा है। लोगों से मिली जानकारी के अनुसार लोगों ने भोजन में दाल चावल और रायता खाया था इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। उन्होंने कहा कि फूड इंस्पेक्टर को सैंपल लेने के लिए निर्देशित किया है। वह स्वयं लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में मौजूद हैं।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.