हेट स्पीच मामले में अब्बास अंसारी को दो साल की सजा, विधायकी पर लटकी तलवार

मऊ।  जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी के बेटे और सदर विधायक अब्बास अंसारी को हेट स्पीच मामले में एमपी-एमएलए काेर्ट ने दोषी करार दिया है। कोर्ट ने अब्बास को दो साल की सजा सुनाई है।

कोर्ट ने मंसूर अंसारी काे छह माह की सजा और एक हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। अब्बास को सजा होने के बाद उनके समर्थक कोई हंगामा न करें, इसके लिए कोर्ट परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

कोर्ट का यह फैसला अब्बास के राजनीतिक करियर को प्रभावित कर सकता है। दो साल की सजा हाेने से उनकी विधानसभा की सदस्यता रद्द हो सकती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.