After Header-1

माता वैष्णों देवी मंदिर में सजी माता की चौकी, भक्ति गीतों से झूमे श्रद्धालु

रामगढ़। माता वैष्णों देवी मंदिर के 34वें वर्षगांठ के अवसर पर पंजाबी हिन्दू बिरादरी व माता वैष्णों देवी मंदिर ट्रस्ट के तत्वावधान में गुरुवार की शाम मंदिर परिसर में माता की चौकी सजाई गई। इस दौरान सजाई गई माता की चौकी में माता वैष्णों देवी मंदिर ट्रस्ट के सचिव महेश मारवाह की मौजूदगी में पंडित किशोर शर्मा द्वारा सभी धार्मिक अनुष्ठानों के मुख्य यजमान रवि खोसला व उनकी पत्नी रीतु खोसला को विधिवत पूजन कराया गया। इसके बाद माता रानी का जयकारा लगाते हुए मुख्य यजमान द्वारा ज्योत प्रज्वलित किया गया। इसके बाद नव दुर्गा जागरण मंडली के भजन गायक राजू कैंथ ने गणेश वंदना से माता की चौकी का शुभारंभ किया। इसके बाद सरोज लख्खा व प्रीति पांडे ने एक से बढ़कर एक माता रानी का भजन प्रस्तुत किया। भजनों से सभी श्रद्धालु भक्त झूमने पर मजबूर हो गए और माता रानी के जयकारे लगाकर ओतप्रोत होते नजर आए। मौके पर पंजाबी हिन्दू बिरादरी व माता वैष्णों देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष सुरत चन्द्र वासुदेव, महासचिव महेश मारवाह, उपाध्यक्ष मनजीत साहनी, सहसचिव नरेश चन्द्र मारवाह, कोषाध्यक्ष सुशील खोसला सहित दर्जनों श्रद्धालु उपस्थित थे।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.