After Header-1

भाजपा के विजय रथ को और गति देने की भरी हुंकार, कार्यकर्ताओं में जोश का नया संचार

300×250 ADS-1

 बीएल संतोष ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र, सामंजस्यता और लगन से जुटने का आह्वान

 लोकसभा और केदारनाथ उपचुनाव में शानदार जीत के लिए कार्यकर्ताओं की थपथपाई पीठ

 अब नगर निगम, नगरपालिका और नगर पंचायतों में रिकॉर्ड जीत हासिल करने की तैयारी

देहरादून। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष ने लोकसभा और केदारनाथ उपचुनाव में मिली शानदार जीत के लिए कार्यकर्ताओं की पीठ थपथपाई और आगामी निकाय चुनावों में जीत का क्रम बनाए रखने का मंत्र दिया। प्रदेश मुख्यालय पर पदाधिकारियों और प्रदेश टोली की बैठक में उन्होंने चुनावी सफलता के लिए सामंजस्यता, मेहनत और लगन से जुटने का आह्वान किया।

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष ने कहा कि हम भाजपा सिर्फ जीत के लिए नहीं बल्कि जनता को सुशासन देने के लक्ष्य के साथ चुनाव लड़ते हैं। देशभर में आ रहे चुनाव परिणाम इस बात का प्रमाण हैं कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। उत्तराखंड में भी हम लोकसभा और विधानसभा चुनावों में शानदार जीत हासिल कर चुके हैं। अब हमें केदारनाथ उपचुनाव से मिली ऊर्जा और उत्साह के साथ नगर निगम, नगरपालिका और नगर पंचायतों में रिकॉर्ड जीत हासिल करनी है।

300×600 ADS-2

नेतृत्व और कार्यकर्ताओं की सामर्थ्य से जीत सुनिश्चित

प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने कहा कि भाजपा के पास प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जैसा मजबूत नेतृत्व है, जिसकी दुनिया मुरीद है। वहीं राज्य में मुख्यमंत्री पुष्कर धामी का नेतृत्व भी बेहद मजबूत है। उन्होंने कहा कि हमारा काम केवल जीत तक सीमित नहीं है, बल्कि हमें सरकार के कार्यों और संगठन की सक्रियता को जनता तक पहुंचाना है।

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बूथ मैनेजमेंट और मतदाता सूची की सही जांच की अहमियत पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि हमारे पास समय कम है, इसलिए हमें बूथ स्तर पर ज्यादा सक्रियता दिखानी होगी। चुनाव आयोग के तीन दिवसीय अभियान के तहत हमें अधिक से अधिक नए मतदाताओं को जोड़ने के लिए काम करना है।

निकाय चुनाव के लिए रणनीतिक तैयारी पर जोर

बैठक के दौरान आदित्य कोठारी ने निकाय चुनाव की रणनीतिक तैयारी पर जानकारी दी और चुनावी मुद्दों, प्रचार व बूथ मैनेजमेंट पर विशेष ध्यान देने की बात कही। इसके बाद बीएल संतोष ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, सुबोध उनियाल, सौरव बहुगुणा और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की और प्रदेश टोली बैठक में हिस्सा लिया। संतोष ने कार्यकर्ताओं को पूरी तत्परता और गंभीरता से चुनावी मैदान में उतरने की सलाह दी और कहा कि भाजपा की जीत सुनिश्चित है, यदि सभी मिलकर पूरी ईमानदारी और मेहनत से चुनावी प्रक्रिया में भाग लें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.