After Header-1

ग्रामीण क्षेत्रों में भी प्रतिभावान बच्चों की कमी नहीं : वीरेंद्र यादव

करमा पूजा के अवसर पर कुरसे में झूमर और डांस प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, सफल प्रतिभागी हुए पुरस्कृत

भुरकुंडा (रामगढ़)। करमा पूजा के अवसर पर पुराना अखाड़ा सिंह टोला वार्ड नम्बर पांच कुरसे में करमा झूमर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसके तहत ग्रुप डांस, जूनियर एवं सीनियर डांस का आयोजन हुआ। सिंगल सीनियर डांस में प्रथम माही सिंह, द्वितीय सुष्मिता कुमारी एवं शैली कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं जूनियर डांस में प्रथम अनन्या कुमारी, द्वितीय आरोही कुमारी और मिसका कुमारी ने तृतीय स्थान पाया। जबकि ग्रुप झूमर नाच में तितली कुमारी, मिस्का कुमारी और सुनिधि कुमारी की टीम प्रथम, अंजना कुमारी, आरोही कुमारी और खुशी कुमारी की टीम द्वितीय एवं लक्की कुमार, रुद्र कुमार और आदित्य कुमार की टीम तृतीय स्थान पर रहें। सभी सफल प्रतिभागियों को राणा प्रताप सिंह, हरिचरन करमाली, जयलाल सिंह, गजाननद सिंह, बिहारी सिंह, वार्ड सदस्य सती देवी आदि अतिथियों ने उपहार देकर पुरस्कृत किया।प्रतियोगिता में जज की भूमिका वरिष्ठ झामुमो नेता वीरेन्द्र यादव ने निभाई। मंच संचालन परमबीर सिंह ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में निशा कुमारी, मनीष सिंह, प्रीति कुमारी, मीरा कुमारी, शीतल कुमारी, अंजना कुमारी, माही कुमारी, संजना कुमारी, पूनम कुमारी, अंजली कुमारी का विशेष योगदान रहा।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.