After Header-1

योग को जीवन का अभिन्न अंग बनाएं, दूसरों को भी ऐसा करने के लिए प्रोत्साहित करें: PM मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले मंगलवार को लोगों से योग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाने की प्रतिबद्धता दोहराने और दूसरों को भी ऐसा करने के लिए प्रोत्साहित करने का आह्वान किया।

उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि अगले 10 दिनों में दुनिया 10वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाएगी जो एकता और सौहार्द के इस अभ्यास को इंगित करता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि योग सांस्कृतिक और भौगोलिक सीमाओं से आगे बढ़ चुका है और समग्र तंदुरुस्ती के लिए दुनियाभर में लाखों लोगों को एकजुट कर रहा है।

मोदी ने कहा, “जैसा कि हम इस वर्ष के योग दिवस के करीब हैं, योग को हमारे जीवन का अभिन्न अंग बनाने की हमारी प्रतिबद्धता को दोहराना और दूसरों को भी इसे अपने जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रोत्साहित करना आवश्यक है।” प्रधानमंत्री ने कहा, “योग हमें शांति प्रदान करता है, जिससे हम जीवन की चुनौतियों का शांति और धैर्य के साथ सामना कर सकते हैं।” उन्होंने योग के विभिन्न रूपों और उनके लाभों को दर्शाने वाला एक वीडियो भी साझा किया।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.