कश्मीर में ओजीडब्ल्यू नेटवर्क से आईईडी बरामद, हथियार और गोला-बारूद भी मिले

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर पुलिस ने हाल ही में दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में मुठभेड़ में मारे गए शीर्ष आतंकवादी कमांडर रेयाज अहमद डार के ओवरग्राउंड वर्कर नेटवर्क (ओजीडब्ल्यू) से छह किलो के दो इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) बरामद किये है। आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का शीर्ष कमांडर डार अपने सहयोगी रईस अहमद डार के साथ गत तीन जून को पुलवामा के निहामा गांव में संयुक्त बलों के साथ मुठभेड़ में मारा गया था।

पुलिस ने कहा कि ऑपरेशन के दौरान एके-47 राइफल, एके-47 राउंड, पिस्तौल आदि और अन्य आपत्तिजनक सामग्री सहित भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किये गए। इस संबंध में पुलिस स्टेशन काकापोरा में मामला दर्ज किया गया था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.