भाजपा ने दिल्ली के लिए जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, अरविंदर सिंह लवली का नाम भी शामिल

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के बीच भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली के लिए 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में पीएम मोदी लेकर अमित शाह और एमपी के सीएम मोहन यादव तक के नाम शामिल हैं। खास बात यह है कि हाल ही में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए अरविंदर सिंह लवली का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है।

दिल्ली में लोकसभा चुनाव के लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा, अरविंद सिंह लवली और केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, पीयूष गोयल, हरदीप सिंह पुरी, स्मृति ईरानी, अर्जुन राम मेघवाल, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी, भजन लाल शर्मा, देवेद्र फडणवीस, सम्राट चौधरी, दीया कुमारी, मनजिंदर सिंह सिरसा और नायब सिंह सैनी समेत कई नाम हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.