After Header-1

भंडारी की सदस्यता खत्म होगी

बीजेपी में राजेंद्र भंडारी के शामिल होते ही एक्टिव हुए कांग्रेस अध्यक्ष करन महारा विधानसभा अध्यक्ष क़ो भेजा पत्र सदस्य्ता समाप्त करने का किया आग्रह।

राजेन्द्र भण्डारी विधायक विधानसभा क्षेत्र बद्रीनाथ ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी से दिनांक 17 मार्च 2024 को अपना त्याग पत्र दिया है। (त्याग पत्र की प्रति संलग्न है) श्री भण्डारी का त्याग पत्र पार्टी द्वारा स्वीकार कर लिया गया है, साथ ही श्री भण्डारी ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है। (प्रमाण संलग्न है) चूकिं विधायक भण्डारी कांग्रेस पार्टी के चुनाव चिन्ह पर निर्वाचित हुए हैं दल-बदल विरोधी कानून के अन्तर्गत पार्टी से त्याग पत्र देने के उपरान्त किसी भी विधायक की सदस्यता स्वतः ही सामप्त मानी जाती है।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.