After Header-1

सीएम धामी ने मुख्यमंत्री सम्मेलन के बिंदुओं पर क्रियान्वयन के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित मुख्यमंत्री सम्मेलन में जिन बिंदुओं पर चर्चा की गई थी, उसके क्रियान्वयन के लिए अधिकारियों को निर्देश दिये हैं।

बुधवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित कैम्प कार्यालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शासन के उच्चाधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी नीतियों और योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक तेज गति से पहुंचाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व और दूरदर्शिता से उत्तराखण्ड के विकास को नई गति दी जा रही है। हम “अंत्योदय एवं गरीब कल्याण“ के संकल्प को सिद्धि की ओर ले जाते हुए उत्तराखण्ड को देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने के लिए सतत क्रियाशील हैं। उन्होंने इस दिशा में सभी से समेकित प्रयासों पर बल दिये जाने का भी आह्वान किया।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.