आरएसएस-भाजपा की हुई समन्वय बैठक, बीएल संतोष हुए शामिल

देहरादून। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की समन्वय बैठक में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय संगठन मंत्री बीएल संतोष शामिल हुए। लोकसभा चुनाव के दृष्टिकोण से संघ और भाजपा की समन्वय बैठक को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

बुधवार को 15 तिलक रोड स्थित आरएसएस के प्रांत मुख्यालय में भाजपा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री बीएल संतोष और संघ के समन्वयक का काम देख रहे सह-सरकार्यवाह अरुण कुमार की मौजूदगी में बैठक हुई। संघ की ओर से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्र प्रचारक महेंद्र कुमार और प्रांत प्रचारक डॉ. शैलेन्द्र के अलावा संघ के अनुषांगिक संगठन के प्रांतीय संगठन मंत्री और विभाग प्रचारक भी शामिल हुए। तीन सत्रों में दिनभर हुई बैठक में आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर राज्य की पांचों लोकसभा सीटों की स्थिति की समीक्षा और मंथन किया गया। संघ पदाधिकारियों ने भाजपा के प्रांतीय नेतृत्व से लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर फीडबैक लिया।

बैठक में भाजपा की ओर से प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भटृ,संगठन महामंत्री अजेय कुमार सहित महामंत्री शामिल हुए। बैठक में संघ के पदाधिकारियों की ओर से समस्याओं को रखा गया। इसके साथ ही आगामी लोकसभा चुनाव में बेहतर तालमेल से कैसे काम किया जाएगा, इस पर भी चर्चा की गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.