After Header-1

उत्तराखंड : सोमवार से केवल हल्द्वानी के बनभूलपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ही कर्फ्यू रहेगा, आंगनबाड़ी केंद्र कल से खुले रहेंगे

देहरादून। उत्तराखंड के नैनीताल जिला स्थित हल्द्वानी के केवल बनभूलपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ही 12 फरवरी (सोमवार) से कर्फ्यू रहेगा। शेष सभी क्षेत्रों में विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र कल से खुले रहेंगे।

रविवार को जिलाधिकारी वंदना सिंह के निर्देश पर कर्फ्यू ग्रस्त बनभूलपुरा क्षेत्र में प्रशासन की टीम ने आवश्यक सेवाओं को बहाल किया। जोनल मजिस्ट्रेट एपी वाजपेई ने आवश्यक सेवाओं को सुचारू करवाया और बीमार लोगों के लिए बनभूलपुरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सुचारु किया गया है। इसके अलावा लाइन नंबर 17 निवासी डेढ़ वर्षीय मोहम्मद इजहान जो की बीमारी से ग्रसित था उसे बनभूलपुरा चिकित्सालय में ले जाकर इलाज के उपरांत राजकीय वाहन से घर तक छोड़ा गया है। प्रशासन शांति व्यवस्था के साथ-साथ आवश्यक सेवाओं को सुचारू कर रहा है।

कुमाऊं मंडल विकास निगम के महाप्रबंधक ए पी वाजपेई ने बताया है कि आज हल्द्वानी के कर्फ्यू क्षेत्र के लाइन नंबर 17, किदवई नगर, इंदिरा नगर, नई बस्ती, लाइन नंबर 08 के साथ ही अन्य क्षेत्रों में भारत और इंडेन गैस का वितरण कराया गया है।

बता दें कि कल केएमवीएन ने कर्फ्यू क्षेत्र को छोड़कर अन्य स्थानों में गैस आपूर्ति सुचारु की थी, वहीं आज कर्फ्यू प्रभावित क्षेत्र में भी गैस का वितरण कर दिया गया है। आज कर्फ्यू प्रभावित क्षेत्र में गैस के साथ ही सब्जी, दूध आदि सामग्री का वेंडर के माध्यम से पहुंचाई गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.