राज्यसभा चुनाव : भाजपा ने 14 उम्मीदवारों की घोषणा की

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आगामी राज्यसभा चुनावों के लिए सात राज्यों के 14 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है।

इसमें बिहार से धर्मशिला गुप्ता और भीम सिंह, छत्तीसगढ़ से राजा देवेंद्र प्रताप सिंह, हरियाणा से सुभाष बराला, कर्नाटक से नारायण कृष्णासा भांडगे, उत्तर प्रदेश से आरपीएन सिंह, सुधांशु चौधरी, तेजवीर सिंह, साधना सिंह, अमरपाल मौर्य, संगीता बलवंत, नवीन जैन, उत्तराखंड से महेंद्र भट्ट और पश्चिम बंगाल से सामिक भट्टाचार्य का नाम शामिल है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.