After Header-1

खराब मौसम के कारण पांच उड़ानों का मार्ग में परिवर्तन

नई दिल्ली। दिल्ली हवाई अड्डे पर आने वाली पांच उड़ानों के मार्ग में सोमवार को खराब मौसम के कारण परिवर्तन किया गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि देर रात एक बजे से तड़के पांच बजे के बीच चार उड़ानों को मार्ग परिवर्तित कर जयपुर और एक उड़ान को अहमदाबाद भेजा गया। रविवार को 10 उड़ानों का मार्ग परिवर्तित किया गया था और कुछ को रद्द किया गया था। कम दृश्यता और घने कोहरे के कारण हवाई अड्डे पर विमान संचालन काफी प्रभावित हुआ है।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.