After Header-1

5G : अब खत्म होने वाली है फ्री की सर्विस

2022 में देश की दो प्रमुख टेलीकॉम कंपनियों ने 5G की सेवाएं शुरू की थीं। वहीं अब देश के ज्यादातर शहरों में 5G नेटवर्क पहुंच चुका है। अभी तक टेलीकॉम कंपनियां अपने ग्राहकों को अनलिमिटेड 5G की सर्विस दे रही हैं यानी 4जी के रिचार्ज प्लान पर ही 5G डाटा मिल रहा है, लेकिन अब फ्री की सर्विस खत्म होने वाली है। बता दें टेलीकॉम कंपनियां जल्द ही बड़े बदलाव करने जा रही हैं।

एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत में 125 मिलियन 5G सब्सक्राइबर्स हैं और इन्हें टेलीकॉम कंपनियां फ्री में अनलिमिटेड 5G डाटा दे रही हैं। लेकिन अब कहा जा रहा है कि जल्द ही ये कंपनियां अनलिमिटेड 5G की सेवा बंद करने जा रही हैं। अनलिमिटेड 5G डाटा के बंद होने के बाद नए प्लान भी आएंगे जो 5G के लिए होंगे। इकोनॉमिक्स टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक नए 5G प्लान की कीमत 4G प्लान के मुकाबले 5-10 फीसदी तक महंगे होंगे यानि अगर कोई प्लान 500 रुपये का है तो जल्द ही यह 550 रुपये का हो जाएगा।

वहीं रिपोर्ट में यह भी कहा जा रहा है कि सितंबर 2024 तक टेलीकॉम कंपनियां अपने प्लान की कीमतों में 20 फीसदी तक का इजाफा कर सकती हैं। इसकी शुरुआत 2024 के मध्य तक हो सकती है। कहा यह भी जा रहा है कि यदि 5G प्लान महंगे होते हैं तो 4G के मुकाबले नए 5G प्लान में डाटा भी 30-40 फीसदी तक अधिक मिलेगा। फिलहाल टेलीकॉम कंपनियों की ओर से इस पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.