After Header-1

दिल्ली में बारिश से ठिठुरन बढ़ी, कई flights डायवर्ट

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में सोमवार देर शाम मौसम बदल गया है और कई जगह बारिश हुई है। बारिश (rains) की वजह से लोगों को प्रदूषण से भी राहत मिल गई है। इससे पहले हवा न चलने और बादल छाए रहने के कारण सुबह वायु गुणवत्ता गंभीर श्रेणी के करीब थी। क्षेत्रीय मौसम कार्यालय ने दिल्ली ( Delhi) और आसपास के कुछ इलाकों में हल्की बारिश की भविष्यवाणी की थी। बारिश होने की वजह से ठिठुरन बढ़ गई है। साथ ही साथ मौसम बिगड़ने के चलते इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर कई फ्लाइट्स ( flights) को डायवर्ट करना पड़ा है।
राष्ट्रीय राजधानी में भारी बारिश के कारण 9 उड़ानें दिल्ली से जयपुर डायवर्ट की गईं। मौसम की स्थिति के कारण दिल्ली हवाई अड्डे से 9 उड़ानें जयपुर हवाई अड्डे के लिए डायवर्ट की गईं। समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, गुवाहाटी से दिल्ली जाने वाली विस्तारा की उड़ान यूके742 को खराब मौसम और एयरपोर्ट पर एयर ट्रैफिक कंजेशन के चलते जयपुर की ओर मोड़ दिया गया। कोलकाता से दिल्ली जाने वाली विस्तारा की एक अन्य उड़ान यूके 778 को भी लखनऊ की ओर मोड़ दिया गया।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.