तेलंगाना विधानसभा चुनाव: प्रधानमंत्री ने कहा, कांग्रेस और के चंद्रशेखर राव दोनों पापी

Telangana assembly elections: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तेलंगाना दौरे का सोमवार 27 नवंबर को तीसरा और आखिरी दिन है। विधानसभा चुनाव को लेकर पीएम ने महबूबाबाद में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस और तेलंगाना के मुख्यमंत्री (CM) के चंद्रशेखर राव पर बरसते हुए कहा कि ये दोनों पापी हैं। पीएम मोदी ने कहा, कांग्रेस और केसीआर दोनों पापी हैं। वे दोनों तेलंगाना राज्य को बर्बाद कर रहे हैं।

तेलंगाना के लोग एक ‘बीमारी’ को हटाकर ‘दूसरी बीमारी’ को प्रवेश की अनुमति नहीं दे सकते। उन्होंने आगे कगा, ”केसीआर को भाजपा की बढ़ती हुई ताकत का एहसास पहले से ही हो गया था। इसलिए लबें समय से केसीआर इस कोशिश में थे कि किसी तरह BJP से दोस्ती कर लें। जब वे एक बार दिल्ली आए थे तो मुझसे मिलकर भी KCR ने यही कहा किया था, लेकिन BJP तेलंगाना के लोगों की इच्छा के खिलफ कोई भी काम नहीं कर सकती। जब से बीजेपी ने केसीआर को मना किया है, तब से बीआरएस बौखलाई हुई है और अब मुझे गाली देने का कोई मौका नहीं छोड़ती। BRS जानती है कि मोदी कभी BRS को बीजेपी के आस-पास भटकने नहीं देंगे। ये गारंटी भी मोदी की गारंटी है। मोदी की गारंटी यानी गारंटी पूरी होने की गारंटी।”

Leave A Reply

Your email address will not be published.