After Header-1

एम्स में प्रधानमंत्री मोदी ने लगवाया टीका

टीकाकरण अभियान के दूसरे चरण की शुरुआत के पहले दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना का टीका लगवाया। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के एम्स में कोरोना वायरस का टीका लगवाया। पीएम मोदी ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।पुडुचेरी की सिस्टर पी निवेदा ने पीएम नरेंद्र मोदी को भारत बायोटेक की कोवैक्सीन लगाई है। पीएम नरेंद्र मोदी ने वैक्सीन डोज लेते हुए अपनी तस्वीर भी ट्विटर पर शेयर की है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर लोगों से कोरोना वैक्सीन लेने की अपील की है। पीएम मोदी ने कहा है कि आइए हम सब मिलकर भारत को कोरोना मुक्त बनाए।

पीएम मोदी ने कोरोना वैक्सीन लगवाने के बाद ट्वीट कर कहा है, एम्स में कोविड-19 वैक्सीन की मैंने पहली खुराक ले ली है। कोरोना वायरस के खिलाफ वैश्विक लड़ाई को मजबूती देने में जिस तेजी से हमारे डॉक्टरों और वैज्ञानिकों ने काम किया है वो उल्लेखनीय है। मैं उन सभी लोगों से वैक्सीन लगवाने की अपील करता हूं जो वैक्सीन लेने के लिए योग्य हैं। आइए साथ में भारत को कोविड-19 से मुक्त बनाए!

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.