After Header-1

झारखंड सरकार ने शहर के पार्कों को खोलने का दिया आदेश 

COVID-19 कोविड-19 गाइड लाइन का पालन करते हुए  झारखंड सरकार ने शहर के पार्कों को खोलने का आदेश दे दिया है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि रांची के सभी पार्क एक मार्च से खुल जाएंगे। कोरोना की वजह से पिछले वर्ष मार्च में हुए लॉकडाउन के समय से पार्कों में ताला लगा था। इस वजह से लोगों को मनोरंजन के लिए कोई जगह नहीं मिल रही थी। अब सरकार के आदेश के बाद पार्क संचालक सभी पार्कों की साफ-सफाई कराने में जुटे हुए हैं। सूत्रों ने बताया कि रांची के मोरहाबादी स्थित निगम का चिल्ड्रन पार्क, आक्सीजन पार्क, सिदो-कानू पार्क, नक्षत्र वन समेत मछली घर की साफ-सफाई की गई। पार्क खुलने की सूचना से बच्चे काफी उत्साहित हैं। लेकिन पार्क संचालक अभी भी सहमे हुए हैं। क्योंकि एक बार फिर कोरोनावायरस की रफ्तार बढ़ रही है। पार्क में सोशल डिस्टेंंसिग के साथ ही लोगों का प्रवेश होगा। मास्क पहनना अनिवार्य किया गया है। पार्क को समय-समय पर सैनिटाइज भी किया जाएगा। ताकि संक्रमण का खतरा ना रहे।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.