After Header-1

प्लेटलेट्स का इंतज़ाम करे सरकार: धस्माना

देहरादून। राजधानी में बेकाबू हो रहे डेंगू से सरकार, प्रशाशन ,स्वास्थ्य विभाग व नगर निगम सारी एजेंसियां लड़ने में नाकाम साबित हो रही हैं व अस्पतालों में बैड,  आईसीयू (ICU ) व ब्लड प्लेटलेट्स की कमी बदस्तूर बनी हुई है जिससे डेंगू बीमारों को राहत व इलाज नहीं मिल पा रहा है , यह बात आज कांग्रेस (Congress) मुख्यालय राजीव भावम में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उत्तराखंड (Uttarakhand) प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कही।

 उन्होंने कहा कि यह आपातकाल (emergency)के समय है और वह अपने साथियों के साथ मरीजों की सहायता करने में जुटे हैं इसलिए कोई आंदोलन नहीं कर रहे लेकिन उनकी धामी सरकार से अपील है कि सरकार पड़ोसी जिलों और आवश्यकता पड़े तो पड़ोसी राज्यों से ब्लड प्लेटलेट्स की व्यवस्था कर बीमारों की जान बचाने का काम करे और जब तक डेंगू नियंत्रण में न आये तब तक डेंगू के मरीजों के लिए सभी निजी व सरकारी अस्पतालों में आयुष्मान कार्ड अनिवार्य व अनुमन्य करें चाहे अस्पताल आयुष्मान के लिए इम्पेनल्ड हो या नहीं।

धस्माना ने कहा कि सरकार व स्वास्थ्य विभाग इस समय डेंगू के नियंत्रण के लिए प्रयास करने की बजाय डेंगू मरीजों के आंकड़े कम करने व मौत के आंकड़ों को छुपाने के काम ज्यादा कर रहा है जैसा कोविड काल में किया गया था , उन्होंने कहा कि समय रहते स्वास्थ्य विभाग व नगर निगम ने डेंगू के नियंत्रण के उचित प्रयास नहीं किये और अब जबकि स्थितियों नियंत्रण से बाहर हो गयी हैं तब आंकड़ों का खेल खेला जा रहा है।

धस्माना ने कहा कि ऐसे समय में जब राजधानी समेत राज्य के अनेक शहरों में डेंगू जानलेवा हो रक्खा है और प्रदेश के पहाड़ी जनपदों में सिकड़ों रास्ते आज भी बंद पड़े हैं सरकार के मुखिया इन्वेस्टर्स को आकर्षित व आमंत्रित करने के लिए विदेश जा रहे हैं यह अफसोसनाक बात है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के विदेश जाने का कार्यक्रम कुछ दिनों के क्लियर स्थगित हो सकता था स्थितियों सामान्य होने तक।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.