आतंकवाद रोधी अभ्यास में हिस्सा लेने के लिए भारतीय सैनिक रूस रवाना

नयी दिल्ली  भारतीय सेना के 32 सैनिकों की एक टुकडी रूस(Russia) में 25 से 30 सितम्बर तक होने वाले आतंकवाद रोधी बुनियादी प्रशिक्षण अभ्यास(FTX) में हिस्सा लेने के लिए शनिवार को रवाना हो गयी। भारतीय सैनिक (Indian soldiers ) आसियान देशों के रक्षा मंत्रियों की बैठक(ADMM) और विशेषज्ञ कार्य समूह के तहत इस अभ्यास में हिस्सा लेंगे। रूस म्यांमार के साथ मिलकर इस बहुराष्ट्रीय संयुक्त सैन्य अभ्यास की मेजबानी कर रहा है।

इस दौरान सैनिक आंतकवाद रोधी अभियानों का अभ्यास करेंगे। इसमें विशेष क्षेत्र में आंतकवादी समूहों को नष्ट करना भी सम्मिलित है। इस अभ्यास का मुख्य लक्ष्य आतंकवाद रोधी अभियानों में क्षेत्रीय सहयोग को मजबूत करना एवं प्रोत्साहन देना है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.