वनडे रैकिंग में भी शीर्ष स्थान पर भारत

नयी दिल्ली। भारत(India) ने टी-20 और टेस्ट मैच के बाद वनडे रैकिंग में भी शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है।शुक्रवार को खेले गये मैच में भारत ने आस्ट्रेलिया (Australia) को पांच विकेट से हराया था और इस जीत के साथ ही टीम ने पाकिस्तान (Pakistan) को वनडे रैकिंग के शीर्ष से नीचे ढकेलते हुये खुद को नम्बर एक पर काबिज कर लिया।

 क्रिकेट ( cricket )  के तीनो प्रारूपों में अव्वल रहने का करिश्मा इससे पहले दक्षिण अफ्रीका (South Africa) की टीम ने वर्ष 2012 में किया था। मोहाली में ऑस्ट्रेलिया पर पांच विकेट की जीत के बाद फ़िलहाल भारत के पास 116 अंक हैं जबकि पाकिस्तान 115 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर खिसक गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.