After Header-1

एक्टर अखिल मिश्रा की दर्दनाक हादसे में मौत

आमरि खान के साथ फिल्म ‘थ्री इडियट्स’ में किया था काम

मुंबई। आमरि खान ( Amri Khan) के साथ फिल्म ‘थ्री इडियट्स’ में काम करने वाले एक्टर अखिल मिश्रा ( Akhil Mishra) की दर्दनाक हादसे में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अखिल मिश्रा हैदराबाद में फिल्म (  film) की शूटिंग कर रहे थे। इसी दौरान वो बिल्डिंग से गिर गए और उनकी मृत्यु हो गई। उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। करीबा दोस्त ने उनकी मौत की खबर को कंफर्म किया है। एक्टर की मौत से बॉलीवुड ( Bollywood) में शोक का माहौल है।
फिल्म थ्री इडियट्स (The film 3 Idiots) में अखिल मिश्रा ने लाइब्रेरियन दुबे जी का किरदार निभाया था। इसके अलावा उन्होंने उतरन सीरियल में उमेद सिंह बुदेला का रोल प्ले किया था, जो लोगों को काफी पसंद आया था। अखिल मिश्रा ने फिल्मों से लेकर कई टीवी सीरियल्स में काम किया है। इनमें ‘भंवर’, ‘उतरन’, ‘उड़ान’, ‘सीआईडी’, ‘श्रीमान श्रीमति’, ‘भारत एक खोज’ और ‘रजनी’ जैसे टीवी शो के नाम शामिल है। फिल्मों की बात करें तो, एक्टर ने डॉन अब्बा, हजारों ख्वाहिशें ऐसी, तीन इडियट्स में काम किया था।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.