After Header-1

पुरुष टीम के बराबर होगी इंग्लैंड की महिला क्रिकेटरों का वेतन

लंदन। इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (Ecb) ने महिला और पुरुष क्रिकेटरों को प्रति मैच मिलने वाली फीस समान करने की घोषणा की। भारत, दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बाद इंग्लैंड अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ऐतिहासिक समानता की ओर कदम बढ़ाने वाला चौथा देश है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (icc) पहले ही आईसीसी आयोजनों में पुरुष और महिला टीमों के लिए समान पुरस्कार राशि की घोषणा कर चुका है।

इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम (England women’s cricket team ) की कप्तान हीथर नाइट ने इस खबर को शानदार करार देते हुए कहा कि इससे क्रिकेट लड़कियों और युवा महिलाओं के लिये एक आकर्षक खेल बन जायेगा। उन्होंने कहा,  यह बहुत जरूरी है कि हम महिलाओं ( Women ) के खेल को आगे बढ़ाना जारी रखें। इंग्लैंड की महिलाओं और इंग्लैंड के पुरुषों के लिये समान मैच फीस देखना शानदार है।  उन्होंने कहा,  महिलाओं के खेल के लिये यात्रा की दिशा हमेशा सबसे महत्वपूर्ण बात रही है। हमारा लक्ष्य एक टिकाऊ उत्पाद बनाना रहा है, जिसे लोग देखना और खेलना चाहते हैं। मुझे यकीन है कि समान मैच फीस का फैसला क्रिकेट को लड़कियों और युवा महिलाओं के लिये एक आकर्षक खेल बनायेगा। 

 

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.