After Header-1

 कोरोना योद्धा की टीके की दूसरी खुराक लेने के बाद मौत 

स्वास्थ्य पर्यवेक्षक रंजीत कुमार राउत की कोरोना टीके की दूसरी खुराक लेने के बाद  मौत हो गयी। बताया जाता है कि रंजीत पुरी नगर निगम की ओर से संचालित शहरी अचिया अस्पताल में स्वास्थ्य पर्यवेक्षक के तौर पर काम करता था और वह अग्रिम पंक्ति के कोरोना योद्धाओं में शामिल था। उसने कोरोना टीके की पहली खुराक ले रखी थी और शनिवार को दोपहर के बाद उसने यहां कमला देवी मत्रुमंगल अस्पताल में कोरोना टीके की दूसरी खुराक ली थी। रंजीत ने दूसरी खुराक लेने के बाद छाती में दर्द होने की शिकायत की। इसपर उसके परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल में लेकर आये लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रंजीत के पुत्र राजीव ने मीडियाकर्मियों से कहा कि टीके की दूसरी खुराक लेने से पहले उसके पिता का स्वास्थ्य अच्छा था। उसने अधिकारियों से अपने पिता की मौत की विस्तृत जांच कराने का अनुरोध किया है। अतिरिक्त चिकित्सा अधिकारी देवी प्रसाद महापात्रा ने कहा, “हमने गहन अध्ययन और निदान के लिए रंजीत के शव को कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भेज दिया है।’

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.