After Header-1

खालिस्तान समर्थकों के संपर्क में थी दिशा रवि: दिल्ली पुलिस

दिल्ली पुलिस ने जलवायु कार्यकर्ता दिशा रवि की जमानत याचिका का विरोध करते हुए अदालत में आरोप लगाया कि वह खालिस्तान समर्थकों के साथ यह दस्तावेज तैयार कर रही थी। किसानों के प्रदर्शन की आड़ में देश में अशांति पैदा करने की वैश्विक साजिश का हिस्सा थी। पुलिस ने अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश धर्मेंद्र राणा के समक्ष कहा, ‘‘यह महज एक टूलकिट नहीं है। असली मंसूबा भारत को बदनाम करने और अशांति पैदा करने का था।
व्हाट्सऐप पर हुई बातचीत ,ईमेल और अन्य साक्ष्य मिटा दिये तथा वह इस बात से अवगत थी कि उसे किस तरह की कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है। पुलिस ने अदालत के समक्ष दलील दी कि यदि दिशा ने कोई गलत काम नहीं किया था, तो उसने अपने ट्रैक (संदेशों) को क्यों छिपाया और साक्ष्य मिटा दिया। पुलिस ने आरोप लगाया कि इससे उसका नापाक मंसूबा जाहिर होता है। पुलिस ने अदालत से कहा, ‘‘इससे प्रदर्शित होता है कि इस टूलकिट के पीछे एक नापाक मंसूबा था।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.