रिलीज से पहले ही विवादों में घिर गई फिल्म ओह माय गॉड-2

नयी दिल्ली। फिल्म ओह माय गॉड-2 (Oh My God-2 ) रिलीज से पहले ही विवादों में घिर गई है। हर दिन कोई न कोई नया विवाद खड़ा हो रहा है। इससे पहले सेंसर बोर्ड ने फिल्म के कई सीन और सीक्वेंस बदल दिए थे। अब इस फिल्म (film) को लेकर महाकाल मंदिर के पुजारियों ने कानूनी नोटिस जारी किया है।

फिल्म पर महाकाल मंदिर के पुजारियों ने अपनी आपत्ति दर्ज कराई है।  पुजारियों ने अपनी बात रखते हुए कहा, यह फिल्म सिर्फ वयस्कों के लिए है, इसलिए फिल्म से शिव और महाकाल से जुड़े सीन हटा दिए जाने चाहिए। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद महाकाल मंदिर के पुजारी महेश शर्मा और अन्य लोगों ने भी ये संबंधित आवेदन उज्जैन में आयोजित जनसुनवाई में दायर किए हैं। 

Leave A Reply

Your email address will not be published.