यारियां 2 का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज

मुंबई बॉलीवुड अभिनेत्री दिव्या खोसला कुमार की आने वाली फिल्म यारियां (Yaariyan)2 का फर्स्ट लुक (First look) पोस्टर रिलीज हो गया है। यारियां 2 में दिव्या खोसला कुमार, मिजान जाफरी और पर्ल वी पुरी अहम भूमिका में नज़र आएंगे। यश दासगुप्ता, अनस्वरा रंजन, वरीना हुसैन और प्रिया वारियर जैसे कलाकार भी यारियां 2 में काम करते नजर आयेंगे। राधिका राव और विनय सप्रू के निर्देशन में फिल्म यारियां 2, 20 अक्टूबर को सिनेमा घरों में रिलीज़ की जाएगी।

Leave a Reply