After Header-1

मुख्यमंत्री ने कहा, अन्नदाता किसानों का हित हमारी प्राथमिकता

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने शनिवार को कहा कि बारिश कम हो या ज्यादा, किसान चिंतित न हों क्योंकि सरकार हर कदम पर उनके साथ खड़ी है। योगी ने एक उच्चस्तरीय बैठक में प्रदेश के विभिन्न जिलों में अल्पवृष्टि के मद्देनजर किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा की और अधिकारियों को सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।

एक बयान के मुताबिक, मुख्‍यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि नहरों में हर हाल में टेल तक पानी पहुंचाया जाए। उन्होंने सिंचाई और विद्युत विभाग से हमेशा अलर्ट मोड में रहने को कहा। योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों को छोड़कर ज्यादातर जिलों में पिछले वर्ष की तरह इस बार भी बारिश असामान्य है, ऐसे में किसानों की जरूरतों का पूरा ध्यान रखा जाए।

उन्होंने कहा, “प्रदेश के सभी किसानों के खेत में हर हाल में पानी पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। इसके लिए नदियों के पानी को नहरों की तरफ मोड़ने की व्यवस्था करें। इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए कि पानी हर हाल में नहर की टेल तक पहुंचे। नहरों की सुरक्षा के लिए पुलिस गश्त लगाए और यह सुनिश्चित करे कि बीच में कोई नहरों को काटने न पाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के अन्नदाता किसानों का हित हमारी प्राथमिकता है, ऐसे में अल्पवृष्टि के प्रभावों का सर्वे कराकर सटीक आकलन किया जाए। उन्होंने कहा कि जलाशयों में जमी गाद की सफाई कराई जाए और अल्पवृष्टि के मद्देनजर किसानों को अन्य वैकल्पिक फसलों की बुवाई के लिए प्रोत्साहित किया जाए।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.