After Header-1

उत्तराखंड : सभी जिलों में भारी बारिश की संभावना

देहरादून। उत्तराखंड मौसम विभाग ने अपने पांच दिनी पूर्वानुमान में प्रदेश के सभी 13 जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर रहने, कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना व्यक्त जतायी है।

मौसम विभाग के निदेशक डॉ. विक्रम सिंह ने बताया कि आने वाले पांव दिनों में प्रदेश के सभी 13 जिलों में कहीं कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने के साथ तीव्र से अति तीव्र बारिश का दौर होने के साथ कहीं-कहीं भारी बारिश की हो सकती है। निदेशक के अनुसार आगामी पांच दिनों तक यही स्थिति चलती रहेगी। यह क्रम दो अगस्त तक चलता रहेगा। उन्होंने सावधानी बरतने की अपील की है।

उन्होंने बताया है कि भूस्खलन होने के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग 94 को खोला जा रहा है। लगभग आधा दर्जन मार्ग अभी भी बंद हैं, जिनको खोलने की कसरत चल रही है। नदियों का जल खतरे के निशान के आसपास पहुंच रहा है। विभाग ने निचले स्थानों पर रह रहे लोगों को सचेत रहने का आग्रह किया है।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.