After Header-1

मकर संक्रांति पर होगी राम मंदिर में प्राण प्रतिष्‍ठा,25 जनवरी से रामलला के दर्शन कर सकेंगे श्रद्धालु

अयोध्या। राम मंदिर में ‘प्राण प्रतिष्ठा’ समारोह 15-24 जनवरी, 2024 तक आयोजित किया जाएगा। राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अंतिम दिन अभिषेक समारोह में शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि राम मंदिर के कपाट प्राण प्रतिष्ठा के बाद भक्तों के लिए खुलेंगे।

आम श्रद्धालु 25 जनवरी 2024 से मंदिर में दर्शन कर सकेंगे। भव्य उद्घाटन की तैयारी अयोध्या तक ही सीमित नहीं है। सूत्रों ने कहा कि दुनिया भर में भारतीय दूतावास विभिन्न आयोजनों की तैयारी कर रहे हैं।
तीन मंजिला मंदिर का भूतल अपने अंतिम चरण में है और दिवाली तक बनकर तैयार हो जाएगा। जानकारी के मुताबिक गर्भगृह का मुख्य द्वार सोने से मढ़वाया जाएगा, उस पर भी सोने की नक्काशी होगी। मंदिर का 161 फीट ऊंचा शिखर भी सोने से मढ़ा जाएगा। मंदिर परिसर के अलावा श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र 70 एकड़ में फैला हुआ है। अयोध्या राम मंदिर में भगवान राम के बाल रूप रामलला की पूजा की जाएगी। दावा किया जाता है कि प्रधानमंत्री ने पहले तय किया था कि वह अयोध्या तभी जाएंगे जब मंदिर की नींव रखी जाएगी।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.